पांच डैम से नदियों में छोड़ा 2644 क्यूसेक पानी:चंदौली में डैम की ओर जाने पर रोक, चकिया-नौगढ़ में पुलिस तैनात
चंदौली के पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह पांच डैम से कुल 2644 क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा गया। यह पानी मुसाखाड़, लतीफशाह, भैसोड़ा, नौगढ़ और चंद्रप्रभा डैम से छोड़ा गया है। मुसाखाड़ डैम से 845 क्यूसेक, लतीफशाह से 180 क्यूसेक, भैसोड़ा से 75 क्यूसेक, नौगढ़ से 1066 क्यूसेक और चंद्रप्रभा डैम से 478 क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा गया। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण डैम पानी से भर गए थे। वाटर लेवल बनाए रखने के लिए यह पानी कर्मनाशा और चंद्रप्रभा नदी में छोड़ा गया है। इससे किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। एहतियात के तौर पर पांचों डैम की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई है। चकिया, नौगढ़ और चकरघट्टा थाना इलाकों के सभी डैम पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि कोई हादसा न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)