पानी मिला डीजल बेचने पर अवैध पेट्रोल पंप सील:मालिक-सैल्समैन पर केस, 10 लीटर तेल में 35 लीटर पानी निकला
संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में बिना नाम और कंपनी के चल रहे पेट्रोल पंप पर डीजल में पानी मिलाकर बेचने का मामला सामने आया है। किसान ओमपाल सिंह ने 1 अक्टूबर को यहां से 3500 रुपए का डीजल खरीदा था। ट्रैक्टर में डीजल भरवाने के बाद वह करीब 500 से 700 मीटर ही आगे पहुंचा था कि ट्रैक्टर झटके लेकर बंद हो गया। मिस्त्री से जांच कराने पर टंकी में पानी मिला। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार की शिकायत पर पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक रोहित कुमार और सैल्समैन भूपेंद्र उर्फ अमन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पेट्रोल पंप किस आधार पर संचालित हो रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है। 700 मीटर बाद बंद हुआ ट्रैक्टर काशीपुर गांव निवासी ओमपाल सिंह 1 अक्टूबर की दोपहर ट्रैक्टर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उन्होंने 3500 रुपये का डीजल भरवाया और वहां से निकल गए। करीब 500 से 700 मीटर आगे पहुंचते ही ट्रैक्टर झटके लेकर बंद हो गया। करीब दो घंटे तक परेशानी के बाद मिस्त्री को बुलाकर जांच कराई गई तो टंकी में पानी होने की बात सामने आई।
एक लीटर नमूने में 400 ग्राम पानी मिलने का दावा पूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसान और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ग्रामीण धर्मेंद्र यादव ने बताया कि ट्रैक्टर से डीजल का एक लीटर नमूना निकलवाया गया था। उनके मुताबिक इसमें करीब 400 ग्राम पानी और 600 ग्राम तेल मिला। उन्होंने यह भी बताया कि पेट्रोल पंप पर न तो कोई बोर्ड लगा था और न ही उसका नाम या रजिस्ट्रेशन दिखाई देता था। सैल्समैन ने पहले पानी मिलाने की बात मानी ग्रामीणों के मुताबिक, सैल्समैन भूपेंद्र सिंह ने पहले ट्रैक्टर में पानी मिला डीजल डालने की बात स्वीकार की थी। उसने बताया कि पेट्रोल पंप बुलंदशहर के रोहित कुमार चलाते हैं और वह सिर्फ नौकरी करता है। बाद में उसने सफाई देते हुए कहा कि बारिश के कारण टंकी में पानी भर गया था, जिसकी वजह से डीजल के साथ ट्रैक्टर में पानी चला गया। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। मालिक और सैल्समैन पर केस थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार की शिकायत पर रोहित कुमार पुत्र नरेशपाल निवासी बक्सर, बुलंदशहर और भूपेंद्र उर्फ अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्ति विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर किसान समेत ग्रामीणों के बयान लिए हैं। पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है और यह भी जांच की जा रही है कि बिना नाम, बोर्ड और कंपनी के यह पंप किस आधार पर कई वर्षों से चल रहा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)