बाराबंकी कचहरी में वाहनों की एंट्री बंद:जिला जज के फैसले के खिलाफ नारेबाजी, वकीलों ने सामूहिक अवकाश का ऐलान किया

Oct 06, 2026 - 11:54
0
बाराबंकी कचहरी में वाहनों की एंट्री बंद:जिला जज के फैसले के खिलाफ नारेबाजी, वकीलों ने सामूहिक अवकाश का ऐलान किया
बाराबंकी में जिला न्यायालय परिसर के गेट नंबर-1 से अधिवक्ताओं के वाहनों की एंट्री बंद करने का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार सुबह 10:30 बजे को जिला बार एसोसिएशन के बुलावे पर अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, मंत्री प्रकाशन अमित सिंह सूर्यवंशी, पुस्तकालय अध्यक्ष रूबी सिंह समेत सैकड़ों अधिवक्ता सामूहिक अवकाश पर रहे। उन्होंने गेट नंबर-1 के सामने धरना प्रदर्शन कर जिला जज के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि रोक से बुजुर्ग और चलने में असमर्थ अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है। अध्यक्ष द्विवेदी ने सवाल उठाया कि जब अन्य जरूरी वाहनों को प्रवेश मिल रहा है, तो उन पर रोक क्यों है। कचहरी परिसर में चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। बार एसोसिएशन ने 6 अक्टूबर को भी सामूहिक अवकाश का ऐलान किया है। अदालती काम में शामिल होने वालों पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा। जिला न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव के आदेश के बाद 4 अक्टूबर से गेट नंबर-1 से वाहनों की एंट्री पर रोक लगी है। इस गेट से सिर्फ न्यायाधीशों के वाहन, मुलजिमों की गाड़ियां और पानी सप्लाई वाले वाहनों को ही प्रवेश मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User