पारा में मकान का ताला तोड़कर चोरी:लाखों के जेवर और 1.05 लाख रुपए पार किए, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Oct 16, 2026 - 20:32
0
पारा में मकान का ताला तोड़कर चोरी:लाखों के जेवर और 1.05 लाख रुपए पार किए, पुलिस से कार्रवाई की मांग
पारा थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी कुल्हड़ कट्टा में एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी हो गई। यह घटना 16 अक्टूबर की सुबह करीब 3:30 बजे हुई। चोर घर से एक लाख पांच हजार रुपये नकद और कीमती सोने-चांदी के आभूषण ले गए। पीड़ित कृष्ण कुमार ने पारा थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चोरी के बाद इलाके के लोगों में चिंता है। चोरों ने घर में घुसकर पत्नी की दो सोने की अंगूठियां (10 ग्राम), दो सोने के कुंडल (10 ग्राम), पांच ग्राम की एक सोने की नथ और 150 ग्राम चांदी की दो पायल चुरा लीं। बेटी की पांच ग्राम सोने की अंगूठी और एक चांदी की पायल भी चोरी हुई है। अलमारी में रखे एक लाख पांच हजार रुपये भी गायब मिले। पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, चोरों की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User