पड़रिया में स्कंदमाता की आराधना:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूजा, माता रानी के जयकारों से गूंजा पंडाल
गोंडा के ग्राम पड़रिया में जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना और भव्य आरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान माता रानी के जयकारों से पूजा पंडाल गूंज उठा। आचार्य आशुतोष पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कराया। उन्होंने मां स्कंदमाता की महिमा का वर्णन करते हुए उनके स्वरूप और आराधना के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने माता रानी की आरती उतारी और सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य यजमान राधेश्याम, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सज्जन, अनिल, संतोष, आशीष प्रजापति, संतोष पाल, मन्नू, रामयश और समेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)