सहारनपुर में बोलेरो-ऑल्टो की आमने-सामने भिड़ंत:दो बच्चों समेत 7 घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में संगमौर गांव से माहेश्वरी जाने वाले रास्ते पर बोलेरो और ऑल्टो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर चिलकाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। यह घटना गुरुवार शाम की है। जानकारी के अनुसार, गांव बुड्ढाखेड़ा की ओर से बोलेरो में सवार कुछ लोग साइफन की तरफ जा रहे थे। वहीं, गांव दाबकी निवासी कुछ लोग ऑल्टो कार में सवार होकर माहेश्वरी कलां होते हुए संसारपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संगमौर से माहेश्वरी जाने वाले मार्ग पर रजवाहे की पटरी के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में शोएब, मुनीर, अमरीन, सैफ, कैफ समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को संभाला और उन्हें उपचार के लिए सहारनपुर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे में घायल एक व्यक्ति ने बताया कि वे अपने वाहन से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। उसने बताया कि हादसे में उसके अलावा उसके जीजा, बहन और दो बच्चों को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर चिलकाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए दोनों वाहनों की स्थिति और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी अहम मानी जा रही है। सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)