पेंटिंग में दिखा स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत का सपना:विधायक राजेंद्र मौर्य ने कलाकृतियां देखीं, बच्चों का उत्साह बढ़ाया

Oct 02, 2026 - 16:08
0
पेंटिंग में दिखा स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत का सपना:विधायक राजेंद्र मौर्य ने कलाकृतियां देखीं, बच्चों का उत्साह बढ़ाया
प्रतापगढ़ के आंबेडकर चौराहा कॉलेज में शुक्रवार दोपहर एक बजे करीब ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी हुई। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य मुख्य अतिथि थे। विधायक मौर्य ने बच्चों की कलाकृतियां देखीं। उन्होंने रचनात्मक प्रतिभा की तारीफ कर हौसला बढ़ाया। बच्चों ने अपनी पेंटिंग में राष्ट्र निर्माण से जुड़ी कल्पनाएं दिखाईं। उनकी चित्रकृतियों में स्वच्छ भारत, विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक शिक्षा और विज्ञान जैसे विषय साफ दिखे। बच्चों की कल्पनाओं में स्वच्छ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर थी। विधायक मौर्य ने कहा, विकसित भारत की नई तस्वीर बच्चों के सपनों में छिपी है। उनकी प्रतिभा को मंच और प्रोत्साहन देना सबकी जिम्मेदारी है। आज के कलाकार ही भविष्य में देश बनाएंगे। सीडीओ राम मोहन मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, डीआईओएस ओंकार राणा, बीएसए देवब्रत सिंह और विधायक प्रतिनिधि अरुण मौर्य ने भी कलाकृतियां देखीं। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की तारीफ कर आगे बढ़ने को प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User