फॉल्टी नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वालों के चालान किए:कानपुर में पुलिस का चेकिंग अभियान चलाया, 3 सवारी वालों पर भी कार्रवाई की

Oct 12, 2026 - 22:46
0
फॉल्टी नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वालों के चालान किए:कानपुर में पुलिस का चेकिंग अभियान चलाया, 3 सवारी वालों पर भी कार्रवाई की
कानपुर के घाटमपुर में सोमवार देर शाम घाटमपुर, साढ़ और रेउना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच की और नियम तोड़ने वाले बाइक सवारों के चालान किए। इस दौरान पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास भी दिलाया गया। फॉल्टी नंबर प्लेट और बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई साढ़ इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार मिश्रा, घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया और रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत के नेतृत्व में पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग की। इस दौरान फॉल्टी नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के चालान किए गए। 3 तस्वीरें देखिए… पुलिस ने कई बाइक सवारों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। जिन बाइक सवारों के साथ महिलाएं थीं, उन्हें भी हिदायत देकर छोड़ा गया। महिलाओं से कहा- पति को हेलमेट जरूर पहनाएं पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझाया कि बाइक चलाते समय उनके पति हेलमेट पहनेंगे, तो परिवार सुरक्षित रहेगा। घर से बाइक लेकर निकलते समय सुरक्षा का ध्यान रखें और हेलमेट जरूर पहनें। संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि सोमवार देर शाम पुलिस ने सड़कों पर पैदल गश्त करने के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ वाहनों के चालान भी किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User