पहाड़ पर नियम विरुद्ध ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में गुस्सा:महोबा में डीएम से शिकायत कर तुरंत रोक लगाने की मांग, जांच के आदेश
महोबा के नेगंवा रतौली गांव में पहाड़ पर हो रही ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है। दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम से मिलकर इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पट्टाधारक नियमों के खिलाफ ब्लास्टिंग करा रहा है। तेज धमाकों के साथ बड़े-बड़े पत्थर उछलकर मकानों और खेतों तक पहुंच रहे हैं। इससे जान-माल और फसलों को नुकसान का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पत्थर मकानों के पास गिरे हैं, जिससे नुकसान की आशंका है। खेतों में पत्थर गिरने से फसलें भी खराब हो सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मौके पर जांच कराने और नियम तोड़ने पर कार्रवाई की मांग की है। अर्जुन, किशन, राजेंद्र, मोहन, रामपाल, गोपाल और हुकुम सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने मामले की जांच के लिए एसडीएम को निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)