फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे भागती रही यूपी पुलिस:अंकित बालियान मर्डर मामले में साजिशकर्ता का CCTV वायरल; गलियों में बाइक से भागता रहा

Oct 02, 2026 - 05:12
0
फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे भागती रही यूपी पुलिस:अंकित बालियान मर्डर मामले में साजिशकर्ता का CCTV वायरल; गलियों में बाइक से भागता रहा
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी का सीसी टीवी सामने आया है। जहां फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे यूपी पुलिस दौड़ती हुई नजर आ रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सोनीपत के गांव ठरू उल्देपुर निवासी रोहित उर्फ लाडला को शामली पुलिस ने 30 सितंबर को गिरफ्तार किया गिरफ्तारी से पहले रोहित पुलिस से बचने के लिए बाइक पर गलियों में भागता नजर आया। पुलिस की गाड़ी उसके पीछे दौड़ती रही। इस पूरे घटनाक्रम का करीब एक मिनट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने युवक को एक महीना पहले ही उठा लिया था। लेकिन बुधवार को उसकी गिरफ्तारी दिखाई गई है। बाइक पर दोस्त के साथ भागता दिखा रोहित वायरल सीसीटीवी में दो युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से गली में जाते दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे करीब तीन सेकंड बाद यूपी पुलिस की गाड़ी आती नजर आती है। पुलिस से बचने के लिए बाइक सवार युवक अलग-अलग गलियों में भागता रहा। पुलिस की गाड़ी भी लगातार उसका पीछा करती रही। तंग गली में घुसा, मकान में पहुंची पुलिस सीसीटीवी में बाइक सवार युवक एक तंग गली में पहुंचता दिखाई देता है। इसके बाद वह घर के बाहर बाइक रोककर मकान के अंदर चला जाता है। पीछे से पहुंची पुलिस की गाड़ी गली संकरी होने के कारण बाहर ही रुक जाती है। इसके बाद तीन पुलिसकर्मी दौड़कर मकान के अंदर जाते हैं। इनमें एक पुलिसकर्मी के हाथ में हथियार भी दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़कर बाहर लाते हैं और गाड़ी में बैठाकर ले जाते हैं। वीडियो में दो अन्य युवकों को भी पुलिस के साथ जाते हुए देखा जा रहा है। अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश का आरोप सोनीपत के ठरू उल्देपुर निवासी रोहित उर्फ लाडला का नाम अंकित बालियान हत्याकांड में सामने आया है। शामली पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, रोहित पर हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने उसे 30 सितंबर को थाना कोतवाली शामली क्षेत्र में नाला पटरी से गिरफ्तार किया। करनाल मर्डर केस में भी आया था नाम रोहित उर्फ लाडला का नाम इससे पहले करनाल में हुए एक हत्या के मामले में सामने आया था। इस मामले में वह जेल में रहा था। परिवार के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही वह करनाल जेल से जमानत पर बाहर आया था। ग्रामीणों का दावा है कि करीब एक महीने पहले भी यूपी पुलिस उसे पकड़ने गांव पहुंची थी। ग्रामीणों के अनुसार, उस समय पुलिस की एक गाड़ी के साथ एक निजी वाहन भी था। पिता का बचपन में हो गया था देहांत रोहित के परिवार में उसकी मां, एक भाई और एक बहन हैं। परिवार के मुताबिक, पिता का दोनों भाई-बहन के बचपन में ही देहांत हो गया था। भाई और बहन दोनों शादीशुदा हैं। परिवार की आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर ग्रामीणों से भी जानकारी ली गई। परिवार के मोबाइल पुलिस ने लिए परिवार के लोगों से बातचीत करने की कोशिश की गई। रोहित की भाभी ने बताया कि करनाल के हत्या मामले में उसका नाम सामने आया था। उसके बाद जेल रहा और बाद में जमानत पर बाहर आया था। अंकित बालियान मर्डर मामले में पुलिस रोहित को लेकर गई। वहीं इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हुए हैं। अंकित बालियान हत्याकांड में रोहित की भूमिका को लेकर शामली पुलिस की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User