फर्रुखाबाद के शमसाबाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:2 माह से घर में अकेला रह रहा था, बच्चों के साथ पंजाब में रहती पत्नी

Oct 19, 2026 - 17:44
0
फर्रुखाबाद के शमसाबाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:2 माह से घर में अकेला रह रहा था, बच्चों के साथ पंजाब में रहती पत्नी
फर्रुखाबाद में शमसाबाद के ग्राम पंचायत पासियापुर में 30 साल के अर्जुन उर्फ भूरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वह दो महीने से घर में अकेला था। सूचना पर ग्रामीण-परिजन मौके पर पहुंचे। युवक ने अपने मकान में फांसी लगाई। दरवाजा खुला होने से रात में ही कुछ लोगों को घटना का पता चला। शव रात 8 बजे से अगले दिन दोपहर 2 बजे तक फंदे पर लटका रहा। देखिए घटना की तस्वीरें- फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची ग्राम प्रधान नरसिंह ने बताया, अर्जुन की पत्नी सुखरानी अपने चार बच्चों रमन, रागिनी, सौम्या व गगन के साथ पंजाब में मजदूरी करती है। मां धनदेवी दूसरे बेटे अमरपाल के साथ हिमाचल प्रदेश में रहती हैं। दोपहर 2 बजे फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। सबूत जुटाकर जांच हुई। थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी के अनुसार, पत्नी के आने व पंचनामे के बाद कार्रवाई होगी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान से मौत की वजह साफ होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User