युवक का चौकी में हंगामा, पुलिसवालों से भिड़ा:शर्ट कंधे पर डाल डंडा लेकर फाइलें फेंकी, कुर्सी तोड़ और पुलिसवालें डंडा दिखाया

Oct 16, 2026 - 13:59
0
युवक का चौकी में हंगामा, पुलिसवालों से भिड़ा:शर्ट कंधे पर डाल डंडा लेकर फाइलें फेंकी, कुर्सी तोड़ और पुलिसवालें डंडा दिखाया
प्रयागराज के नैनी थाने की गंगोत्री नगर पुलिस चौकी में एक नशेड़ी युवक ने खूब हंगामा किया। खाली चौकी देख युवक वहां पहुंचा और फाइलों, कागजातों को जमीन में फेंक दिया। कर्सियों को फेंकने के बाद चिल्लाता रहा कि हमारा नाम बाबा है। काफी देर तक हंगामा चला तो लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक शर्ट उतार कंधे पर टांगे, हाथों में डंडा लिए युवक पुलिसवालों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता रहा। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह हमलावर हो गया। इसके बाद पुलिसवालों ने उसे काबू में किया। वीडियो गुरुवार का है। गंगोत्री नगर पुलिस चौकी में कोई भी पुलिसकर्मी नहीं था तब युवक वहां घुस गया और कागजातों को इधर उधर फेंक दिया। चौकी के सामने वह डंडा पटक हंगामा करता रहा। आसपास के लोगों की सूचना पर नैनी इंस्पैक्टर अविनाश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सिपाही युवक को पकड़ने लगे तो वह डंडा मारने की धमकी देने लगा। हालांकि कुछ ही मिनट में पुलिसवालों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिसवाले उसे ले गए। इंस्पेक्टर नैनी अविनाश कुमार सिंह का कहना है कि युवक नशे का आदि है। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। नशे की हालत में वह यह हरकत कर बैठा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User