फिरोजाबाद में गोदाम में मिले दो टन से ज्यादा पटाखे:एसओजी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की, पटाखे रखने के उद्देश्य की जांच शुरू
फिरोजाबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे धोबी गली मोहल्ले में एक गोदाम पर छापा मारा। यहां से दो टन से अधिक पटाखे बरामद हुए। बड़ी मात्रा में पटाखे मिलने से आसपास के लोगों में खलबली मच गई। पुलिस ने पटाखों को सुरक्षित तरीके से मैक्स वाहन में लदवाकर फायर ब्रिगेड कार्यालय पहुंचाया। एसओजी प्रभारी को मिली थी सूचना एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडे को सूचना मिली थी कि धोबी गली मोहल्ले में एक गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शिवम मल्होत्रा के गोदाम की जांच की तो वहां भारी मात्रा में पटाखे रखे मिले। पुलिस के अनुसार, बरामद पटाखों का वजन दो टन से अधिक है। इन्हें मैक्स वाहन में भरवाकर फायर ब्रिगेड कार्यालय पहुंचाया गया। वहां पटाखों की तौल कराई गई और बरामदगी की रिपोर्ट तैयार की गई। भंडारण की अनुमति की जांच पुलिस अब यह पता लगा रही है कि गोदाम में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे किस उद्देश्य से रखे गए थे। साथ ही भंडारण के लिए जरूरी अनुमति और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मुख्य अग्निशमन प्रभारी सत्येंद्र पांडे, सीओ जयबिंद गुप्ता, इंस्पेक्टर अनुज कुमार और एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडे समेत पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)