बाइक में टैक्सी ने मारी टक्कर:3 महीने की बच्ची समेत 4 घायल, हादसे के बाद चालक फरार
ललितपुर में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे झांसी-ललितपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास तेज रफ्तार टैक्सी ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 3 माह की बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से रात करीब 8 बजे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। हादसे के बाद टैक्सी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान घायलों में सदर कोतवाली क्षेत्र की नाई बस्ती निवासी 55 वर्षीय दयाल सिंह पुत्र श्यामलाल, उनकी 50 वर्षीय पत्नी शिवकुमारी, 25 वर्षीय बहू छाया पत्नी संदीप सिंह और 3 माह की पीयू पुत्री संदीप सिंह शामिल हैं। गांव जा रहा था परिवार परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम दयाल सिंह अपनी पत्नी, बहू और पोती के साथ बाइक से ग्राम अंधेर जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे अमरपुर मंडी के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार टैक्सी आई और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से चार लोग घायल टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और उस पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। चारों घायलों को रात करीब 8 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया।हादसे के बाद टैक्सी चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)