फिरोजाबाद में हिमांशु को मिली युवक कांग्रेस संगठन में जिम्मेदारी:पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले-युवाओं को जोड़ने पर जोर

Oct 18, 2026 - 15:38
0
फिरोजाबाद में हिमांशु को मिली युवक कांग्रेस संगठन में जिम्मेदारी:पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले-युवाओं को जोड़ने पर जोर
फिरोजाबाद में हिमांशु कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस पश्चिम का उपाध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को डॉ. प्रकाशनिधि गर्ग और जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष चांद कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. प्रकाशनिधि गर्ग ने कहा कि यह जिम्मेदारी संगठन के भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिमांशु युवाओं को कांग्रेस से जोड़ेंगे और रोजगार, शिक्षा जैसे मुद्दों को उठाएंगे। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष चांद कुरैशी ने कहा कि युवा संगठन की ताकत होते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि हिमांशु अपनी मेहनत से युवाओं को जोड़कर युवक कांग्रेस को मजबूत करेंगे। कार्यकर्ताओं ने हिमांशु कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गुलाम जिलानी, नुरूल हूदा लाला राईन, वकार खालिक, राजीव शर्मा, सौरभ पोरवाल, मजहर बेग, सनी शर्मा, गोलू यादव और मानिक शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User