फिरोजाबाद में महिला की गोली लगने सेमौत:शव के पास तमंचा मिला, बेटों और सास की मौजूदगी में घटना; पुलिस जांच जारी

Oct 02, 2026 - 11:28
0
फिरोजाबाद में महिला की गोली लगने सेमौत:शव के पास तमंचा मिला, बेटों और सास की मौजूदगी में घटना; पुलिस जांच जारी
फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के दिहुली चौकी क्षेत्र के गांव अकबरपुर में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे 40 वर्षीय महिला की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के सिर में गोली लगी थी और उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान सुशीला देवी पत्नी भुवनेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव के पास से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। महिला के दो पुत्र हैं। घटना के समय बड़ा बेटा 17 वर्षीय ध्रुव जो मानसिक रूप से कमजोर है जबकि छोटा बेटा कान्हा जो कक्षा 11 में अपनी ननिहाल रूहासी पट्टी थाना एका फिरोजाबाद में पढ़ाई कर रहा है। महिला के पुत्रों ने पुलिस को घटना को आत्महत्या बताया है। हालांकि, महिला के सिर में गोली लगने और मौके से तमंचा मिलने की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। थाना प्रभारी भगवान सिंह गुर्जर ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User