द आर्ट ऑफ लिविंग का आध्यात्मिक कार्यक्रम:मेरठ में अखंड रामायण पाठ के साथ श्रीराम नाम जाप और भजनों से गूंजा केंद्र
मेरठ में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक वातावरण के उद्देश्य से द आर्ट ऑफ लिविंग, मेरठ की ओर से आयोजित 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ एवं 11 एकादश हनुमान चालीसा पाठ संकल्प का शुक्रवार शाम महाआरती और पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। मंगल पांडे नगर स्थित केंद्र 662/2 पर आयोजित कार्यक्रम में साधकों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत 1 अक्टूबर शाम सात बजे अखंड रामायण पाठ से हुई, जो 2 अक्टूबर शाम सात बजे तक चला। इस दौरान रामायण पाठ के साथ श्रीराम नाम जाप, भजन और ध्यान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। हवन के बाद हुई महाआरती द आर्ट ऑफ लिविंग की डॉ. सपना अग्रवाल ने कहा कि आध्यात्मिक आयोजनों से लोगों में सकारात्मकता और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। अनुष्ठान के समापन पर हवन और पूर्णाहुति के बाद महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)