फिरोजाबाद में रामलीला मंचन का भूमिपूजन हुआ:ठा. बीरी सिंह कॉलेज परिसर में 3 से 23 अक्टूबर तक होगा आयोजन
फिरोजाबाद के टूंडला में नगर रामलीला कमेटी ने शुक्रवार को रामलीला मंचन महोत्सव का भूमिपूजन किया। यह कार्यक्रम ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। इस साल रामलीला का मंचन 3 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक चलेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक चला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कमेटी के पदाधिकारियों और नगर के कई गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम की देखरेख रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रघुधाकरे ने की। बता दें कि पहले दुर्गा पूजा कमेटी ने रामलीला के आयोजन पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद प्रशासन ने रामलीला के लिए कई जगहें देखीं, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर में दोनों कमेटियों के बीच समझौता हुआ और रामलीला का आयोजन ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज परिसर में ही करने का फैसला लिया गया। भूमिपूजन के दौरान तहसीलदार देवानंद तिवारी, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, दीपक चौधरी, दीपक राजोरिया, रंजीत गुप्ता, हेमंत दास, रूपेश शुक्ला (पूर्व नगर अध्यक्ष) और नगर अध्यक्ष आजाद जैन सहित कई लोग मौजूद रहे। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि इस साल रामलीला का मंचन 3 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक होगा। रामलीला मंचन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए मंच, दर्शक दीर्घा, प्रकाश व्यवस्था और अन्य इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)