वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन:गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम

Sep 25, 2026 - 15:52
0
वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन:गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम
गोरखपुर में वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी सामूहिक गायन कार्यक्रम ‘नमामि भारतम्’ के तहत सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), पक्कीबाग में ‘वंदे मातरम् सामूहिक गायन’ आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे करीब 3000 छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार ने एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। मुख्य अतिथि डॉ. पी.एन. सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, ईएनटी विभाग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अध्यक्षता कर रहे प्रो. गोविंद पाण्डेय ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की आत्मा है। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई गई। प्रियंवदा सिंह ने उनके जीवन और राष्ट्रसेवा के विचारों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उप प्रधानाचार्य राम केवल शर्मा ने आभार जताया। संचालन आचार्य एस.एन. कुशवाहा ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User