मुजफ्फरनगर में 1730 स्वरों में गूंजा वंदे मातरम्:‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने किया सामूहिक गायन

Sep 25, 2026 - 15:52
0
मुजफ्फरनगर में 1730 स्वरों में गूंजा वंदे मातरम्:‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने किया सामूहिक गायन
मुजफ्फरनगर के नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परिसर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे 1730 स्वरों से गूंज उठा। मौका था ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘नमामि भारतम्’ अभियान का। विद्यालय में छात्राओं, शिक्षकों-कर्मचारियों, अभिभावकों समेत 1730 लोगों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का संपूर्ण सामूहिक गायन किया। इसके बाद ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण से हुई कार्यक्रम की शुरुआत विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण से हुई। इसके बाद प्रार्थना और वंदना की गई। मुख्य अतिथि जिला प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के राधवेन्द्र सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. एसपी अग्रवाल, प्रबंध समिति के सदस्यों और अन्य गणमान्य लोगों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई गई। आचार्या दुर्गेश नंदिनी कौशिक ने छात्राओं को उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान की जानकारी दी। वहीं अनंत चतुर्दशी पर्व के महत्व पर रितु पंवार ने विचार रखे। प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। एक साथ गाया वंदे मातरम्, फिर राष्ट्रगान कार्यक्रम का मुख्य आयोजन दोपहर करीब एक बजे हुआ। निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में मौजूद सभी 1730 लोगों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का संपूर्ण गायन किया। सामूहिक गायन से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और सभी ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. एसपी अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, संस्कार और मातृभूमि के प्रति जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। सामूहिक गायन के दौरान छात्राओं, अभिभावकों और अन्य लोगों में उत्साह दिखाई दिया। जिले के अन्य विद्यालयों में भी आयोजन ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत जिले के अन्य विद्यालयों में भी सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सीमा सिंह, सह-संयोजक नीशू, दस्तावेजीकरण प्रमुख योगेश, सहायक हिमांशु, मीडिया एवं प्रचार प्रमुख अर्चना शर्मा और सहायक रिचा शर्मा समेत विद्यालय के आचार्य एवं कर्मचारी परिवार का सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रबंधक शोभित सिंह, कोषाध्यक्ष ममता वर्मा और प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों, अभिभावकों, मीडिया प्रतिनिधियों, छात्राओं और सहयोगियों का आभार जताया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User