फिरोजाबाद में सिरसा नदी में मिला युवक का शव:ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नारखी पुलिस, पहचान और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी

Sep 28, 2026 - 19:54
0
फिरोजाबाद में सिरसा नदी में मिला युवक का शव:ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नारखी पुलिस, पहचान और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी
फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गोंछ के पास सिरसा नदी में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव तैरता मिलने से सनसनी फैल गई। नदी में शव देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालने का काम शुरू कराया। पहचान कराने के प्रयास जारी पुलिस के अनुसार, शव को नदी से बाहर निकालने के बाद उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि नदी में युवक का शव मिला है, जिसे बाहर निकाला जा रहा है। शव के पूरी तरह बाहर आने और प्राथमिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User