फिरोजाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉला ने युवक को रौंदा:हादसे के बाद चालक फरार, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Oct 02, 2026 - 14:44
0
फिरोजाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉला ने युवक को रौंदा:हादसे के बाद चालक फरार, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के नगला खरगा गांव में शुक्रवार सुबह 11 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉला की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉला छोड़कर मौके से फरार हो गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी मातम पसर गया। मृतक की तीन संतान हैं। हादसे में तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बताया गया कि युवक अरविंद किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉला ने उसे रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना फरिहा प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉला को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस कर रही चालक की तलाश घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम जसराना और सीओ जसराना भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉला में सीमेंट की बोरियां बताई जा रही थीं, लेकिन हादसे के बाद उसमें डीएपी खाद की बोरियां भी मिलीं। परिजनों ने सवाल उठाया कि सीमेंट की बोरियों के साथ डीएपी खाद की बोरियां ट्रॉला में कहां से आईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉला के दस्तावेजों और उसमें लदी बोरियों की भी जांच कर रही है। उधर, चालक के फरार होने के कारण पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अरविंद की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User