पहले चरण में होंगे इटावा पंचायत समिति के चुनाव 1.20 लाख से मतदाता तय करेंगे गांवों की सरकार
इटावा पंचायतीराज चुनाव को लेकर इटावा पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। पहले चरण में इटावा पंचायत समिति क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। पंचायत समिति के 23 और जिला परिषद के 5 सदस्यों के लिए भी मतदान कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम सामने आते ही गांवों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। इटावा पंचायत समिति क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों में कुल 1 लाख 20 हजार 586 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 160 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन चुनावों में ग्रामीण मतदाता 42 सरपंच, 386 वार्ड पंच, 23 पंचायत समिति सदस्य, 5 जिला परिषद सदस्य चुनेंगे। पंचायत समिति इटावा। इटावा पंचायत समिति क्षेत्र की सभी 42 ग्राम पंचायतों में 24 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया होगी। इसके बाद 25 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद इसी दिन मतगणना होगी। परिणाम घोषित किए जाएंगे। 26 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। इस बार चुनाव में मतदान व्यवस्था भी अलग रहेगी। सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए ईवीएम से वोटिंग होगी। पंचायतीराज चुनाव का कार्यक्रम घोषित होते ही इटावा क्षेत्र के गांवों में चुनावी माहौल गरमा गया है। संभावित सरपंच और वार्ड पंच प्रत्याशी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लग गए हैं। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के दावेदार भी गांव-गांव संपर्क कर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 8 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर होगी। 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 15 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 23 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इन चुनावों का परिणाम 20 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)