रामलीला मंच से नशे में रावण बोला- नृत्य हो...:बुलंदशहर में राणाजी माफ करना पर डांस हुआ, सीओ ने जांच के निर्देश दिए

Oct 18, 2026 - 12:20
0
रामलीला मंच से नशे में रावण बोला- नृत्य हो...:बुलंदशहर में राणाजी माफ करना पर डांस हुआ, सीओ ने जांच के निर्देश दिए
बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में रामलीला मंचन के दौरान रामलीला मंच पर रावण की वेशभूषा में एक कलाकार और उसके दरबारी बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने टेबल पर शराब की बोतलें रखी हैं। इसी दौरान एक महिला कलाकार ‘राणा जी माफ करना’ जैसे गानों पर डांस करती नजर आ रही है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे पूरे घटनाक्रम और उसके संदर्भ की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। रामलीला मंच पर डांस की 2 तस्वीरें देखिए… सीओ ने दिए जांच के निर्देश वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। सीओ स्याना रामकरन सिंह ने खानपुर पुलिस को पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रामलीला कमेटी ने टिप्पणी करने से किया इनकार मामले को लेकर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। कमेटी अध्यक्ष और अन्य सदस्यों का कहना है कि प्रशासन की जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में दिख रही घटना की वास्तविकता क्या है और इसमें किन लोगों की भूमिका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User