फोन पर बात करने से डांटा ने घर छोड़ा:अलीगढ़ में परिजन के तलाशने के बाद भी नहीं मिली बेटी, केस दर्ज

Oct 06, 2026 - 11:04
0
फोन पर बात करने से डांटा ने घर छोड़ा:अलीगढ़ में परिजन के तलाशने के बाद भी नहीं मिली बेटी, केस दर्ज
मोबाइल पर बात करने को लेकर पिता की डांट से नाराज 16 वर्षीय किशोरी 4 अक्टूबर की रात घर से बिना बताए निकल गई। परिजनों ने आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने बन्नादेवी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक किशोरी रात करीब 8 बजे मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। पिता ने इस बात को लेकर उसे डांटा और समझाया। इससे नाराज होकर किशोरी घर से निकल गई। कुछ समय बाद परिजनों को उसके घर पर नहीं होने की जानकारी हुई। उन्होंने रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने शुरू की तलाश किशोरी के पिता की शिकायत पर बन्नादेवी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच उपनिरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी के मोबाइल नंबर और उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाने के साथ संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User