फर्जी बैंक मैनेजर बनकर 27 लाख ठगने वाले दंपती गिरफ्तार:सीतापुर में 14 लाख नकद, 6 लाख के जेवर और फर्जी आईडी मिली

Oct 01, 2026 - 14:22
0
फर्जी बैंक मैनेजर बनकर 27 लाख ठगने वाले दंपती गिरफ्तार:सीतापुर में 14 लाख नकद, 6 लाख के जेवर और फर्जी आईडी मिली
सीतापुर में फर्जी बैंक मैनेजर और आयकर निरीक्षक बनकर लोगों से 27 लाख रुपये की ठगी करने वाले दंपती को कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 लाख रुपये नकद, करीब छह लाख रुपये के सोने के आभूषण, फर्जी पहचान पत्र और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, दंपती कई राज्यों में इसी तरह ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। एसपी अंकुर अग्रवाल के अनुसार, आरोपी रोहित बाजपेयी और उसकी पत्नी अन्नू बाजपेयी ने मई 2026 में सीतापुर आकर रेकी की थी। इसके बाद 31 अगस्त को प्रेमनगर में रामनरेश जायसवाल के मकान में किराये पर रहने लगे। रोहित ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक की मिश्रिख शाखा का प्रबंधक, जबकि पत्नी ने खुद को वित्त मंत्रालय में आयकर निरीक्षक बताया। दोनों ने फर्जी पहचान पत्र दिखाकर स्थानीय लोगों का विश्वास जीता। इसके बाद नीलामी में सस्ते सोने के बिस्किट दिलाने और कटे-फटे नोट बदलवाने का झांसा देकर रामनरेश से 22 लाख रुपये ठग लिए। प्रेमलता बाजपेयी के माध्यम से एक व्यक्ति से एक लाख और लॉन्ड्री संचालक अतुल से चार लाख रुपये ऐंठे और 14 सितंबर को दोनों कार से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने ठगी की रकम से छह लाख रुपये के सोने के जेवर और 50 हजार रुपये के दो मोबाइल खरीदे। शेष रकम यात्रा, होटल और अन्य खर्चों में खर्च की। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक व आयकर विभाग के पहचान पत्र भी मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वर्ष 2005 से ठगी करने की बात स्वीकार की। एसपी अंकुर अग्रवाल के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। एसपी ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस और स्वाट टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User