फर्रुखाबाद के अमृतपुर में गंगा-रामगंगा फिर उफनीं:दो महीने बाद मिली राहत फिर खत्म, पशुओं के चारे के लिए पानी में उतर रहे ग्रामीण

Oct 02, 2026 - 15:00
0
फर्रुखाबाद के अमृतपुर में गंगा-रामगंगा फिर उफनीं:दो महीने बाद मिली राहत फिर खत्म, पशुओं के चारे के लिए पानी में उतर रहे ग्रामीण
फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ की समस्या एक बार फिर बढ़ गई है। दो महीने से अधिक समय तक बाढ़ का असर रहने के बाद कुछ दिनों के लिए लोगों को राहत मिली थी। पिछले शुक्रवार और शनिवार को मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हुई तेज बारिश के बाद गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। इस बार रामगंगा नदी ने जलस्तर के मामले में सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को रामगंगा जिले में खतरे के निशान 137.10 मीटर से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। नदी का जलस्तर 137.40 मीटर दर्ज किया गया। वहीं गंगा नदी भी खतरे के निशान से महज 10 सेंटीमीटर नीचे है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से अमृतपुर क्षेत्र में बाढ़ का संकट फिर गहरा गया है। एक दर्जन से अधिक गांव और हजारों बीघा खेत प्रभावित अमृतपुर जिले की इकलौती ऐसी तहसील है, जहां गंगा और रामगंगा दोनों नदियों की बाढ़ आती है। रामगंगा का पानी एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंच गया है। हजारों बीघा खेत भी बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। इससे ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पशुओं के चारे के लिए पानी में उतर रहे ग्रामीण बाढ़ के बीच ग्रामीणों के सामने पशुओं के चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है। कई स्थानों पर चारा उपलब्ध नहीं है और जहां चारा है, वहां भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ऐसे में ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर पानी में निकलने और जोखिम उठाकर उन्हें चारा खिलाने के लिए मजबूर हैं। बाढ़ का पानी दोबारा बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User