युवक की मौत के बाद सिर में मिली गोली:परिवार ने कालपी चौराहे पर जाम लगाकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की

Oct 19, 2026 - 17:44
0
युवक की मौत के बाद सिर में मिली गोली:परिवार ने कालपी चौराहे पर जाम लगाकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की
हमीरपुर में केले बेचने वाले राजू की मौत का मामला गरमा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर में गोली मिलने की बात सामने आई। इसके बाद सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने कालपी चौराहे पर जाम लगा दिया।सैकड़ों महिलाएं सड़क पर बैठकर मामले का खुलासा करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगीं। प्रदर्शन से स्टेट हाईवे-91 पर आवागमन पर असर पड़ा। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया परिजनों का आरोप है कि राजू की मौत संदिग्ध हालात में हुई। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। कानपुर में पोस्टमार्टम के दौरान सिर में गोली मिली। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि राजू को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब परिजनों ने गिरने से घायल होने की बात कही थी, गोली लगने की नहीं। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User