फर्रुखाबाद में 28 घंटे से रुक-रुक कर बारिश:शहर से देहात तक जलभराव, बिजली ठप; तापमान गिरा

Sep 26, 2026 - 10:59
0
फर्रुखाबाद में 28 घंटे से रुक-रुक कर बारिश:शहर से देहात तक जलभराव, बिजली ठप; तापमान गिरा
फर्रुखाबाद में पिछले 28 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह 5 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार रात से शनिवार तक जारी रहा। लगातार बारिश के कारण शहर और देहात दोनों इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग सिर्फ जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शहर के केशव नगर, नेकपुर, भोलेपुर और मदारबाड़ी समेत कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया है। आवास विकास मोहल्ले में पाइपलाइन की खुदाई के कारण रास्तों पर कीचड़ हो गई है। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर नगला हसा के पास पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। नवाबगंज बिजली घर में भी पानी भरने से बिजली सप्लाई ठप रही। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। केशव नगर, नेकपुर, भोलेपुर और मदारबाड़ी में लोगों को पानी भरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ा। आवास विकास में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क पर बारिश के बाद कीचड़ बढ़ गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। पेड़ गिरने और बिजली सप्लाई पर असर बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर नगला हसा के पास पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। वहीं नवाबगंज बिजली घर में पानी भरने के कारण बिजली सप्लाई बाधित रही। बारिश के बीच बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। 22 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाएं चलने से मौसम और ठंडा महसूस हुआ। देहात के कई इलाकों में बारिश के कारण फसलें भी गिर गई हैं। धान के लिए फायदा, सब्जियों को नुकसान किसानों के मुताबिक बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। किसान राजवीर ने बताया कि खेतों में खड़ी मिर्च, धनिया और फूलगोभी की पौध के लिए बारिश नुकसानदायक है। इसके अलावा लौकी और तुरई की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। लगातार बारिश जारी रहने पर सब्जी उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User