रामपुर में 40वां रावण दहन आयोजित:धूमधाम से संपन्न हुआ समारोह, मनमोहक झांकी प्रतियोगिता बनी मुख्य आकर्षण

Oct 19, 2026 - 19:38
0
रामपुर में 40वां रावण दहन आयोजित:धूमधाम से संपन्न हुआ समारोह, मनमोहक झांकी प्रतियोगिता बनी मुख्य आकर्षण
रामपुर में बाल युवा क्लब रजिस्टर्ड, पुराना गंज की ओर से 40वां रावण दहन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शहर विधायक आकाश सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता अमित कपूर ने की, जबकि पुरस्कार वितरण जतिन सिदाना ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदीप कुमार गुप्ता, गौरव अग्रवाल, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, रविंद्र गुप्ता, श्रीप्रकाश गुप्ता और फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में आयोजित झांकी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। इसमें भगवान गणेश, राम दरबार, हनुमान जी, फूल बंगला, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण और शिव रुद्र अवतार की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक दिखाई। अंत में परंपरागत रूप से रावण दहन किया गया। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User