फर्रुखाबाद में 4 साल का बच्चा नाले में गिरा:NDRF, पुलिस और नगर पालिका ने रात भर खोजा, सुबह 500 मीटर खेत में मिला शव

Sep 27, 2026 - 12:19
0
फर्रुखाबाद में 4 साल का बच्चा नाले में गिरा:NDRF, पुलिस और नगर पालिका ने रात भर खोजा, सुबह 500 मीटर खेत में मिला शव
फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में एक 4 साल का बच्चा नाले में गिर गया। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना के बाद रात भर उसकी तलाश की गई। रविवार सुबह बच्चे का शव घर से 500 मीटर दूर एक खेत में मिला। पिता आकाश शाक्य ने बताया वह लघुशंका के लिए घर के बाहर आया था। वह खुले नाले में गिर गया। बारिश के कारण नाला पानी से भरा हुआ था। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की। नाले में गिरने की आशंका पर पुलिस और नगर पालिका की टीम को सूचना दी गई। NDRF, पुलिस और नगर पालिका ने रात भर बच्चे को खोजा। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव मिला। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल पहुंचाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User