फर्रुखाबाद में बुलेट का मॉडिफाइड साइलेंसर मिला:तेज आवाज पर 15000 का चालान कटा, नो एंट्री में घुसे 15 वाहनों पर भी कार्रवाई
फर्रुखाबाद में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाली एक बुलेट बाइक का ₹15000 का चालान काटा। साइलेंसर से तेज आवाज आ रही थी। इसके अलावा, नो एंट्री में घुसने वाले करीब 15 अन्य वाहनों के भी चालान काटे गए। शनिवार दोपहर करीब दो बजे टीएसआई अपनी टीम के साथ बाजार में पैदल निकले। उन्होंने लाल गेट के पास मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट लेकर जा रहे एक युवक को रोका। युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। वाहन चालकों ने बदला रास्ता युवक ने गलती मानकर साइलेंसर हटवाने की बात कही, लेकिन टीएसआई ने जांच के बाद उसका ₹15000 का चालान काटा। उसे चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसी बाइक मिलने पर उसे सीज कर दिया जाएगा। पुलिस को बाजार में पैदल देख कई ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन चालकों ने अपना रास्ता बदल लिया। वे लिंजीगंज होकर निकलते दिखे। इस दौरान बाइक सवारों को हेलमेट पहनने की भी चेतावनी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)