फर्रुखाबाद में एसपी ने 18 पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर:कानून व्यवस्था सुधारने के लिए 12 थानों के कांस्टेबल पर देर रात कार्रवाई

Oct 05, 2026 - 08:04
0
फर्रुखाबाद में एसपी ने 18 पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर:कानून व्यवस्था सुधारने के लिए 12 थानों के कांस्टेबल पर देर रात कार्रवाई
एसपी आरती सिंह ने फर्रुखाबाद में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए 12 थानों के 18 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया। कार्रवाई रविवार देर रात की गई। इनमें फतेहगढ़ कोतवाली से कांस्टेबल ईशु कुमार, मऊ दरवाजा थाने से सौरभ कुमार व रक्षपाल, कादरी गेट थाने से आकाश सोलंकी, अभिषेक कुमार व पंकज कुमार शामिल हैं। मोहम्मदाबाद कोतवाली से भूपेंद्र सिंह व मनीष कुमार, नवाबगंज से हर्षित चौहान व किरण कुमार, अमृतपुर से अंकित कुमार व शिवम कुमार, राजेपुर से विष्णु कुमार, कमालगंज से तेजवीर सिंह, जहानगंज से अनुज प्रताप सिंह और कम्पिल थाने से अंकित कुमार को हटाया गया। कोतवाली फतेहगढ़ से हरेंद्र कुमार, कायमगंज थाने से मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार भी लाइन हाजिर। यह कार्रवाई एसपी द्वारा रविवार की देर रात की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User