सीतापुर में कच्चा मकन गिरा,मलबे में दबकर महिला की मौत:3 दिन की बारिश के बीच दीवारें भरभराकर कर गिरी
सीतापुर में रविवार सुबह करीब 11 बजे लगातार हो रही बारिश के बीच कच्ची कोठरी भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कोठरी के अंदर मौजूद रूपरानी पत्नी बच्चूलाल, मलबे में दब गईं। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला कमलापुर थाना क्षेत्र के किशन खेड़ा गांव का है। बारिश के बीच अचानक गिरी कोठरी रूपरानी अपने कच्चे मकान की कोठरी में बैठी थीं। लगातार बारिश के कारण कोठरी की दीवारें कमजोर हो गई थीं। रविवार सुबह अचानक दीवारें भरभराकर गिर गईं और रूपरानी मलबे में दब गईं। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना मिलते ही कमलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्व टीम करेगी नुकसान का आकलन घटना की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर हादसे में हुए नुकसान का आकलन करेगी। लगातार बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। वहीं, घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)