फर्रुखाबाद में गंगा चेतावनी बिंदु से 25 सेंटी ऊपर:रामगंगा भी खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर ऊपर, दो दिन से बढ़ रहा जलस्तर
फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा का जलस्तर पिछले दो दिन से लगातार बढ़ रहा है। बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, गंगा चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। वहीं, रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है, जबकि बुधवार को इसका जलस्तर 136.85 मीटर दर्ज किया गया। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक इसमें 25 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। नरौरा बांध से गंगा में 153173 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रामगंगा के लिए खतरे का निशान 137.10 मीटर है। बुधवार को इसका जलस्तर 137.15 मीटर पर पहुंच गया। खो बैराज से 7753 क्यूसेक, हरेली बैराज से 333 क्यूसेक और रामनगर बैराज से 7963 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
जलस्तर बढ़ने से अमृतपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण परेशान रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से अमृतपुर तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांव के लोग परेशान हैं। वही जलस्तर बढ़ने से खेतों में भी पानी भर गया है। लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)