फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा का जलस्तर फिर बढ़ा:गंगा चेतावनी बिंदु पर, रामगंगा खतरे के निशान से 5 सेमी दूर

Sep 29, 2026 - 15:33
0
फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा का जलस्तर फिर बढ़ा:गंगा चेतावनी बिंदु पर, रामगंगा खतरे के निशान से 5 सेमी दूर
फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर पहुंच गई है, जबकि रामगंगा का पानी खतरे के निशान से सिर्फ 5 सेंटीमीटर दूर है। बीते दिनों गंगा का जलस्तर कम हो गया था और गांवों से भी पानी निकल गया था। हालात सामान्य हो रहे थे, लेकिन हाल की बारिश के बाद पानी फिर से बढ़ने लगा है। नरौरा बांध से 163181 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे गंगा का जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद है। रामगंगा का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान 137.10 मीटर से 5 सेंटीमीटर दूर यानी 137.05 मीटर पर है। खो बैराज से 18570, हरेली से 351 और रामनगर बैराज से 8798 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे रामगंगा का पानी भी खतरे के निशान तक पहुंच सकता है। नदियों का पानी बढ़ने से गंगा और रामगंगा के किनारे बसे गांवों में पानी घुसने लगा है। कुछ जगहों पर सड़कों पर भी पानी आ गया है। पक्का घाट फिर डूबा फर्रुखाबाद में पांचाल घाट पर पक्का घाट बना हुआ है। बीते दिनों गंगा का पानी कम हुआ था तो घाट से भी पानी उतर गया था। अब एक बार फिर गंगा का जल स्तर बड़ा है तो घाट पर दोबारा पानी पहुंचा और वह डूब गया है। अभी पानी भरने की और संभावना जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User