फर्रुखाबाद में तालाब में मिला युवक का शव:ग्रामीणों ने शाम को उतराते देखी बॉडी, नाव मंगाकर पुलिस ने बाहर निकलवाया
फर्रुखाबाद में मेरापुर थाना क्षेत्र के अचरा चौकी के पास बुधवार शाम एक युवक का शव तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शाम करीब 5:30 बजे शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नाव मंगाकर शव को बाहर निकलवाया। कायमगंज क्षेत्र का रहने वाला था युवक पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्योना के मजरा नगला फॉर्म निवासी रजनीश कुमार (28) पुत्र गिरन्द सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि रजनीश सोमवार सुबह से लापता था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस जांच में जुटी शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)