19 लाख लोन दिलाने के नाम पर 4.03 लाख ठगे:अलीगढ़ में बीमा पॉलिसी बताकर 4 बार रुपए जमा कराए, FIR

Oct 11, 2026 - 17:06
0
19 लाख लोन दिलाने के नाम पर 4.03 लाख ठगे:अलीगढ़ में बीमा पॉलिसी बताकर 4 बार रुपए जमा कराए, FIR
अलीगढ़ में जीरो प्रतिशत ब्याज पर 19 लाख रुपये तक का लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने लोन की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर अलीगढ़ के मोहम्मद गुफरान से चार बार में 4,03,333 रुपये जमा करा लिए। इसके लिए WhatsApp पर लिंक भेजे गए और अलग-अलग बीमा पॉलिसी कराने की बात कही गई। रकम जमा करने के बाद भी लोन मंजूर नहीं हुआ। आरोप है कि अब फोन करने वाला व्यक्ति सामान्य कॉल के बजाय WhatsApp कॉल पर बात करता है और लोन पास कराने का भरोसा देता रहता है। पीड़ित की शिकायत पर क्वार्सी थाने में शनिवार को आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। लोन के लिए बीमा पॉलिसी कराने का दिया झांसा नगला पटवारी की गली नंबर 25, बरौली बाईपास रोड निवासी मोहम्मद गुफरान ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने अपना नाम अखिलेश बताया और दावा किया कि बीमा पॉलिसी कराने पर शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाया जाता है। आरोपी ने करीब 19 लाख रुपये तक का लोन दिलाने का भरोसा दिया। चार बार में जमा कराए 4.03 लाख रुपये शिकायत के मुताबिक, लोन की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर आरोपी ने WhatsApp पर अलग-अलग लिंक भेजे। इनके जरिए गुफरान ने चार बार में रकम जमा की। इस तरह कुल 4,03,333 रुपये जमा कराए गए। गुफरान का आरोप है कि रकम लेने के बावजूद लोन मंजूर नहीं हुआ। आरोपी हर बार लोन पास होने का भरोसा देता रहा। बाद में उसने सामान्य कॉल के बजाय WhatsApp कॉल पर बात करनी शुरू कर दी। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का शक हुआ। दो मोबाइल नंबरों से संपर्क करने का आरोप पीड़ित ने शिकायत में दो मोबाइल नंबरों से संपर्क किए जाने की जानकारी दी है। एफआईआर में अखिलेश नाम के व्यक्ति का उल्लेख संदिग्ध के रूप में किया गया है। हालांकि, उसका पूरा पता और पिता का नाम अज्ञात बताया गया है। मोबाइल नंबरों के उपयोगकर्ता और कथित ठगी में उनकी भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच में होनी बाकी है। गुफरान के मुताबिक, उनके नाम पर Primerica Life Insurance और Star Union Dai-ichi की पॉलिसियां कराने की बात कही गई थी। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद क्वार्सी पुलिस से कार्रवाई करने और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User