फतेहाबाद में पुलिस की पहल:एसीपी ने उसे राशन, फल-सब्जियां और घरेलू उपयोग का सामान दिया
आगरा के फतेहाबाद में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने डौकी पुलिस के साथ ग्राम नरि में एक जरूरतमंद महिला से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, महिला पिछले चार वर्षों से झोपड़ी में रहने को मजबूर है। वह भीषण गर्मी, सर्दी और बरसात के बीच इसी झोपड़ी में रहकर गुजारा कर रही है। एसीपी ने महिला से बातचीत कर उसकी परिस्थितियों की जानकारी ली। महिला ने बताया कि वह बासी रोटी खाकर जीवनयापन कर रही है। उसकी स्थिति जानने के बाद एसीपी ने उसे राशन, फल-सब्जियां और घरेलू उपयोग का सामान दिया। पुलिस की इस पहल से महिला को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने जरूरतमंद महिला की मदद करने के लिए पुलिस की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)