फतेहपुर में अवैध आतिशबाजी गोदामों पर पुलिस का छापा:घनी आबादी के बीच 3 लाख के पटाखे बरामद, दो कारोबारियों पर केस दर्ज
यूपी के फतेहपुर जिले में दशहरा और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार शाम पुलिस ने घनी आबादी वाले इलाके में अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण करने वाले दो कारोबारियों के गोदामों पर छापेमारी की। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों स्थानों से करीब तीन लाख रुपये कीमत की आतिशबाजी बरामद की। पुलिस के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में घनी आबादी के बीच अवैध रूप से पटाखों के भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव की अगुवाई में पुलिस टीम ने रविवार शाम करीब 6 बजे आतिशबाजी कारोबारी अंकित गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा। तलाशी के दौरान गोदाम से करीब दो लाख रुपये कीमत के अनार, लहसुन बम, फुलझड़ी और रॉकेट समेत भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद हुई। पुलिस ने सारा माल जब्त कर थाने पहुंचा दिया।
तपनी रोड पर अभिलाष चौरसिया के गोदाम पर छापा अंकित गुप्ता के गोदाम पर कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने बहुआ के तपनी रोड स्थित आतिशबाजी कारोबारी अभिलाष चौरसिया के गोदाम पर भी छापा मारा। यहां भी बिना सुरक्षा मानकों के भारी मात्रा में पटाखे रखे मिले। पुलिस ने मौके से करीब एक लाख रुपये कीमत के अनार, लहसुन, फुलझड़ी, चकरी, रॉकेट और गोले बरामद किए। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने सोमवार सुबह बताया कि त्योहारों के दौरान घनी आबादी के बीच आतिशबाजी का अवैध भंडारण किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल करीब तीन लाख रुपये कीमत की आतिशबाजी जब्त की है। दोनों कारोबारियों अंकित गुप्ता और अभिलाष चौरसिया के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)