फतेहपुर में ई-रिक्शा पलटने से अज्ञात चालक की मौत:बांके बिहारी मंदिर के सामने हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Oct 01, 2026 - 16:01
0
फतेहपुर में ई-रिक्शा पलटने से अज्ञात चालक की मौत:बांके बिहारी मंदिर के सामने हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शहर के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के ठीक सामने गिट्टी से भरे मार्ग पर एक ई-रिक्शा बेकाबू होकर गुरुवार के दिन सुबह 9 बजे पलट गया।इस हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,बांके बिहारी मंदिर के सामने सड़क पर निर्माण या अन्य कार्य के चलते गिट्टी पड़ी हुई थी। अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा (पंजीकरण संख्या UP 71 BT 3455) सड़क पर पड़ी इसी गिट्टी के ऊपर चढ़कर अचानक पलट गया। चालक को बाहर निकाला हादसे के दौरान चालक वाहन के नीचे दब गया और उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना होते ही आसपास के स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। ​ सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अचेत अवस्था में पड़े घायल ई-रिक्शा चालक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल (जिला अस्पताल) पहुंचाया। हालांकि,अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बचाने का प्रयास किया,लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ​सदर कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक चालक की जेब या ई-रिक्शा से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है,जिससे उसकी तत्काल शिनाख्त हो सके। फिलहाल मृतक का नाम और पता अज्ञात है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी (शवगृह) में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पहचान की कोशिशों में जुट गई पुलिस की एक टीम आसपास के क्षेत्रों,ई-रिक्शा यूनियनों और नजदीकी गांवों में मृतक के पहचान की कोशिशों में जुट गई है। हादसे का शिकार हुए ई-रिक्शा (UP 71 BT 3455) को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User