फतेहपुर में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट तक निकाली पदयात्रा:‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे, एसआईआर के इस्तीफे की मांग

Oct 08, 2026 - 15:12
0
फतेहपुर में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट तक निकाली पदयात्रा:‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे, एसआईआर के इस्तीफे की मांग
फतेहपुर में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनमुद्दों और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नहर कॉलोनी से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। रास्ते भर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए गए। कलेक्ट्रेट मार्ग पर पदयात्रा के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए एसआईआर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के जनमत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रशासन को सौंपा ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई और जिम्मेदारी तय होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में शिवकांत तिवारी, पंडित राम नरेश महाराज समेत स्थानीय नेता, युवा कार्यकर्ता और महिला प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रदर्शन को देखते हुए नहर कॉलोनी और कलेक्ट्रेट के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User