फतेहपुर में फेरबदल, ललौली थाना प्रभारी लाइन हाजिर:कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले, कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र
फतेहपुर में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। एसपी ने कई थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किया है। ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सुबह 10:45 बजे जारी सूची के मुताबिक ललौली के अपराध निरीक्षक श्याम सुंदर यादव को अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं बहुआ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य का भी पुलिस लाइन तबादला किया गया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षक प्रमोद कुमार को ललौली थाना प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी थाने के अपराध निरीक्षक श्याम सुंदर यादव को अपराध शाखा भेजा गया है। बहुआ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य का भी पुलिस लाइन स्थानांतरण किया गया है। दो दरोगाओं को मिली नई जिम्मेदारी उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह को देवकर थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मलवां थाना क्षेत्र की औद्योगिक नगर चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव को भी देवकर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। थाना कल्याणपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवशंकर यादव का भी स्थानांतरण पुलिस लाइन किया गया है। पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों के तबादले के बाद महकमे में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। तत्काल नई तैनाती पर पहुंचने के निर्देश एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग के मुताबिक फेरबदल का उद्देश्य थानों में पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर करना और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)