फतेहपुर में रातभर चला चेकिंग अभियान:ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई, चार पहिया वाहनों की देर रात जांच

Oct 01, 2026 - 09:40
0
फतेहपुर में रातभर चला चेकिंग अभियान:ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई, चार पहिया वाहनों की देर रात जांच
यूपी के फतेहपुर में अपराधों की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए फतेहपुर पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे से रात दो बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस टीमों ने चार पहिया वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने सड़क से गुजर रहे चार पहिया वाहनों को रोककर उनके शीशों की जांच की। जिन वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी मिली, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने वाहन स्वामियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा ब्लैक फिल्म का प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज या जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस का कहना है कि वाहनों के शीशों पर नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म लगाए जाने से वाहन के अंदर की गतिविधियां स्पष्ट नहीं दिखाई देती हैं। ऐसे में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। फतेहपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और चार पहिया वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User