मेरठ के रोटरी क्लब में गूंजा सेवा का संदेश:डॉ. सुब्रमण्यन बोले- 'निःस्वार्थ दान से आता है वैश्विक बदलाव'

Sep 25, 2026 - 15:21
0
मेरठ के रोटरी क्लब में गूंजा सेवा का संदेश:डॉ. सुब्रमण्यन बोले- 'निःस्वार्थ दान से आता है वैश्विक बदलाव'
आई.एम.ए. हॉल में रोटरी क्लब मेरठ द्वारा आयोजित विशेष सभा में 'सेवा और दान' की महत्ता पर जोर दिया गया। पीपी सतीश चंद शर्मा ने अध्यक्ष संजय शर्मा को कॉलर पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पीपी तृप्ति मित्तल ने अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य वक्ता, वरिष्ठ सर्जन व पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. एन. सुब्रमण्यन ने कहा कि 'द रोटरी फाउंडेशन' दुनिया में 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को चरितार्थ कर रहा है। निस्वार्थ दान सीमाओं से परे जाकर वैश्विक स्तर पर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। संबोधन के बाद पीपी अजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्ष संजय शर्मा व सचिव मनोज सिंघल ने मुख्य वक्ता को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सचिव द्वारा आगामी सभा की जानकारी देने और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में पीडीजी योगेश मोहन गुप्ता व अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User