फतेहपुर में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित:सर्वोदय इंटर कॉलेज में शपथ ली, डस्टबिन वितरण कर किया पौधारोपण
फतेहपुर में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को गोपालगंज स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं NHAI, PIU कानपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देश पर यह कार्यक्रम त्रिवेणी संगम हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में करीब 500 छात्र-छात्राओं ने हाथ उठाकर अपने विद्यालय, घर और मोहल्ले को साफ-सुथरा रखने की शपथ ली। इस दौरान विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने के लिए सीएसआर मैनेजर फिरोज खान द्वारा डस्टबिन का वितरण भी किया गया। प्रधानाचार्य रणविजय सिंह की मौजूदगी में बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई रखने के महत्व के बारे में बताया गया। इसके बाद शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर स्वच्छ व हरित पर्यावरण का संदेश दिया। इस मौके पर त्रिवेणी संगम हाईवेज से अतुल शुक्ला, उप प्रधानाचार्य दिनेश सैनी, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, रश्मि सिंह, कविता देवी, आरती बाजपेयी, शैलेश त्रिपाठी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)