फतेहपुर में तालाब के पास मिला युवक का शव:चार से पांच दिन पुराना होने की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Oct 16, 2026 - 23:30
0
फतेहपुर में तालाब के पास मिला युवक का शव:चार से पांच दिन पुराना होने की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस
फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में कस्बा हुसैनगंज स्थित PCP इंटर कॉलेज के पीछे तालाब और झाड़ियों के बीच शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। चार से पांच दिन पुराना होने की आशंका पुलिस के अनुसार, मृतक ने शर्ट और लोअर पहन रखा था। शव से दुर्गंध आने और शरीर पर कीड़े पड़े होने के आधार पर उसके करीब चार से पांच दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही समय और कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए, ताकि मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है। थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर रही है। घटनास्थल की जांच के बाद पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User