फतेहपुर में तेज हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट:बीच सड़क पर लात-घूसों से पीटा, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Oct 20, 2026 - 11:09
0
फतेहपुर में तेज हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट:बीच सड़क पर लात-घूसों से पीटा, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी रोड (आईटीआई रोड) पर दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। तेज आवाज में बुलेट बाइक का हॉर्न बजाने से मना करने पर कुछ युवकों ने बीच सड़क पर एक युवक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं महिलाओं के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। घटना का वीडियो मंगलवार सुबह करीब 6 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक दुकान के सामने बाइक खड़ी कर तेज आवाज में हॉर्न बजा रहे थे। शोर से परेशान होकर पीड़ित युवक ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस बात पर आरोपी आगबबूला हो गए और युवक के साथ गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने बीच सड़क पर ही युवक की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव कर आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने महिलाओं के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, व्यस्त मार्ग पर सरेआम मारपीट होने के बावजूद तत्काल किसी ने आगे बढ़कर बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। इसी दौरान एक राहगीर ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। लोग सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने मंगलवार सुबह बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना सोमवार की है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User