पीड़ित परिवार से मिलने जारहे सपा-नेताओं को पुलिस ने रोका:सड़क पर बैठे डॉ. राजपाल कश्यप, परिवार को बुलाकर दिलाई अखिलेश यादव की 1 लाख की मदद

Sep 29, 2026 - 15:33
0
पीड़ित परिवार से मिलने जारहे सपा-नेताओं को पुलिस ने रोका:सड़क पर बैठे डॉ. राजपाल कश्यप, परिवार को बुलाकर दिलाई अखिलेश यादव की 1 लाख की मदद
मुजफ्फरनगर में 70 वर्षीय जयसिंह कश्यप हत्याकांड में मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बुढ़ाना कस्बे में रोक दिया। करीब 2 बजे पुलिस के रोकने पर सपा नेता डॉ. राजपाल कश्यप सड़क पर ही बैठ गए और विरोध जताया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी समेत कई नेता शामिल थे। डॉ. राजपाल कश्यप के नेतृत्व में सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल खरड़ गांव में जयसिंह कश्यप के परिवार से मिलने जा रहा था। नेताओं ने बताया कि वे परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देना और घटना के बाद परिवार की स्थिति जानना चाहते थे। हालांकि, पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। बुढ़ाना में ही बुलाया पीड़ित परिवार पुलिस के रोकने के बाद सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को बुढ़ाना कस्बे में ही बुला लिया। कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे। डॉ. राजपाल कश्यप समेत सपा नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और घटना को लेकर जानकारी ली। अखिलेश यादव की ओर से एक लाख का चेक सौंपा मुलाकात के दौरान सपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिवार के लिए भेजी गई एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक परिजनों को सौंपा। नेताओं ने परिवार को पार्टी की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर बातचीत इसके बाद डॉ. राजपाल कश्यप समेत सपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से मामले में अब तक हुई कार्रवाई को लेकर बातचीत की। पुलिस अधिकारियों की ओर से कार्रवाई और सहयोग का आश्वासन मिलने के बाद सपा नेताओं ने अपना विरोध समाप्त कर दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल वापस लौट गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User