पिहानी में पीस कमेटी की बैठक:नवरात्रि-दशहरा को लेकर गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने पर होगी चर्चा

Oct 02, 2026 - 11:28
0
पिहानी में पीस कमेटी की बैठक:नवरात्रि-दशहरा को लेकर गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने पर होगी चर्चा
हरदोई के पिहानी में नवरात्रि, रामलीला और दशहरा समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित होगी। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह शाम चार बजे से बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कस्बे के संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु, रामलीला एवं दुर्गा पूजा आयोजक तथा संबंधित जिम्मेदार लोग शामिल होंगे। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी मौजूदगी को लेकर बैठक में चर्चा होगी। एएसपी त्योहारों के दौरान कस्बे के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। पुलिस गश्त बढ़ाने, प्रमुख स्थानों पर पाकेट लगाने, आवश्यकतानुसार सीसीटीवी से निगरानी रखने तथा छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User